वो कौन सी बात है जो लड़की को अपने बॉयफ्रेंड से कभी नहीं कहनी चाहिए | TIPS FOR LOVE

Bhopal Samachar
धीरेन्द्र उपाध्याय। एक लड़की अपने ब्वॉयफ़्रेंड के साथ पार्क में बैठी थी। तभी लड़की की नजर एक मस्क्युलर शरीर वाले लड़के पर पड़ी। लड़की ने उसकी तुलना अपने ब्वॉयफ्रेंड की मौजूदा बॉडी से करने के लिए ब्वॉयफ़्रेंड की तरफ देखा। स्वाभाविक हैं, प्रतिक्रिया नकारात्मक होगी। क्यूँकि ब्वॉयफ़्रेंड हलके शरीर का था। लड़की के मुंह से अनायास ही निकल गया तुम्हारे डोले कितने कम हैं।

लड़के के दिल पर यह बात बुरी तरह आघात कर गई। उसने मन में कसम खा ली, जब तक डोले पांच-पांच किलो के नहीं होंगे, तब तक शांत नहीं बैठेगा। फिर क्या था, उसने लगातार एक साल तक जिम किया, और उसके डोले भी आकर्षक हो गए, पांच के तो नहीं उससे थोड़े से कम, फिर भी दिखने में अच्छे।

पर अब उस लड़के डोले देखकर, कई लड़कियाँ उस पर मोहित होने लगीं। लड़का भी कब तक नजर अंदाज करता। एक दिन उसे अपनी गर्लफ्रेंड से भी ज्यादा आकर्षक लड़की मिल गई। इस तरह एक लड़की ने अपना वो बॉयफ्रेंड खो दिया जो उसके अलावा किसी को देखता तक नहीं था। 
निष्कर्ष यह कि: लड़कियों को कभी भी अपने ब्वॉयफ़्रेंड से ये नहीं कहना चाहिए, तुम्हारे डोले कितने कम हैं।
इस मजेदार मंच में आप भी आमंत्रित हैं। हमारा ईपता तो आपको पता ही है: editorbhopalsamachar@gmail.com

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!