स्वामी अग्निवेश का आपत्तिजनक बयान: बुर्के में महिलाएं जंतु जैसी नजर आती हैं | NATIONAL NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। भगवा धारण कर राजनीति करने वाले स्वामी अग्निवेश ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आपत्तिजनक बयान दिया है। वो दिग्विजय सिंह का प्रचार करने आए थे परंतु दिग्विजय सिंह के समर्थन में लामबंद हुईं मुस्लिम महिलाओं को नाराज करके चले गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि बुर्के में महिलाएं जंतु जैसी नजर आती हैं। इन्हें देखकर डर लगने लगता है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनियां में बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए। बता दें कि स्वामी अग्निवेश इससे पहले 2 बार कट्टवादियों के हाथों पीट चुके हैं। 

बता दें कि श्रीलंका में आतंकवादी हमले के बाद 'बुर्का' एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। श्रीलंका में बुर्का को बैन कर दिया गया है। भारत में भी बुर्का बैन की आवाज उठ रही है। इस संदर्भ में विवाद भी शुरू हो गए हैं। दक्षिणपंथी संगठनों ने भारत में बुर्का बैन की मांग को पूरी ताकत से उठाया है जबकि मुस्लिम समाज बुर्के को महिलाओं की सुरक्षा एवं धर्म से जोड़ रहा है। 

बीते दिनों कलाकार जावेद अख्तर ने बुर्का का समर्थन करते हुए कहा था कि बुर्का बैन करने से पहले राजस्थान में घूंघट बैन किया जाना चाहिए। इसके बाद श्री राजपूत करणी सेना भड़क गई थी। महाराष्ट्र करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह सोलंकी ने वीडियो जारी कर धमकी दी थी। या तो जावेद अख्तर तीन दिन के अंदर इस बयान पर माफी मांग लें या फिर करणी सेना का विरोध सहने के लिए तैयार हो जाएं। अगर जावेद अख्तर ने तीन दिन के अंदर माफी नहीं मांगी तो घर में घुसकर मारेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!