शादी की रस्में निभाने गए लड़की वालों को लड़के वालों ने बेल्ट से पीटा | INDORE NEWS

इंदौर। द्वारकापुरी क्षेत्र में दहेज (Dowry) नहीं देने पर रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है। लड़की का आरोप है कि रिश्ता नहीं तोड़ने की समझाइश देने गए परिजनों के साथ लड़के वालों द्वारा बेल्ट से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पुलिस में की। सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को लड़की अपनी मां के साथ SSP के समक्ष पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश देने की बात कही है। यदि फिर भी बात नहीं बनती तो जांच कर उचित करवाई करने को कहा।

लड़की (NIKITA) निकिता के अनुसार उसका रिश्ता पांच महीने पहले द्वारकापुरी निवासी सनी कामरा (Sunny Kamra) से जुड़ा था। 30 मई का बरात आने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां अंतिम दौर में थीं। 25 मई को शादी की कुछ रस्में निभाने परिजन लड़के वालों के यहां गए थे, जहां पर उन्होंने दहेज की मांग करते हुए सोने के दो कड़े यहा कहते हुए मांगे की हमारे समाज में यह देने का रिवाज है। लड़की वालों द्वारा असमर्थता जताने पर उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया और लड़की के परिजनों की बेल्ट से पिटाई कर दी। जैसे-तैसे वह जान बचाकर वहां से भागे। इसके बाद परिजन हवा बंगला थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। लड़की का आरोप है कि वहां पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण वे एसएसपी के पास पहुंचे हैं।

लड़की की मां ने बताया कि रिश्ता जुड़ने के बाद उन्होंने परिवार में सभी का मुंह मीठा करवाते हुए शादी की जानकारी दी थी। अब तो रिश्तेदारी में पूरे कार्ड भी बंट चुके हैं। लड़के वालों का कहना है कि दो सोने के कड़े और दहेज चाहिए, जबकि आलमारी, एलईडी, डबलबेड, वाशिंग मशीन आदि हम उनके घर पर पहले ही पहुंचा चुके हैं। अब हमारी और ज्यादा दहेज देने की हैसियत नहीं हैं। मां ने बताया कि लड़की ने पॉर्लर सीख रखा है। द्वारकापुरी क्षेत्र में पॉर्लर चलाने वाली एक महिला ने ही यह रिश्ता तय करवाया था। शादी जोड़ने के दौरान हमें बताया गया था कि लड़के की खुद की कपड़े की दुकान है। बाद में झानबीन की तो पता चला कि लड़का उस दुकान में काम करता है, जिसके लिए उसे10 हजार रुपए मिलते हैं। उन्होंने बताया कि लड़के का कहना है कि वह यह शादी मां के दबाव में कर रहा था। यदि सोने के कड़े और दहेज नहीं दिया तो शादी नहीं हो पाएगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!