मंत्री की बेटी का नाम वोटर लिस्ट से गायब, वोट नहीं डाल पाई | GWALIOR MP NEWS

ग्वालियर। वोटर लिस्ट से मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बेटी का नाम गायब हो गया। किसने काटा और क्यों काटा, इसकी जांच तो शायद कभी नहीं हो पाएगी लेकिन हां इतना जरूर हो गया कि पोलिेग बूथ तक आने के बाद भी वो वोट नहीं डाल पाईं। 

आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मध्य प्रदेश की 8 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसमें ग्वालियर सीट भी शामिल हैं। यहां सुबह से वोटिंग जारी है, लेकिन इस बीच वोट लिस्ट में नाम न होने की वजह से वोट न डाल पाने की खबरें भी आ रही हैंं। खुद मध्य प्रदेश के खाद्य और आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बेटी भी आज वोट नहीं डाल पाई। 

विधानसभा चुनाव में उन्होंने जिस पोलिंग बूथ पर वोट डाला था इस बार वहां की वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं था। वहीं घर पर भी मतदाता पर्ची नहीं पहुंचीं थी। ऐसे में वो जब बूथ पर पहुंचीं तो वोट नहीं डाल पाईं। अब इस मामले में मंत्री की बेटी ने चुनाव आयोग से शिकायत की बात कही है।

बता दें कि इस सीट से भाजपा ने विवेक शेजवलकर और कांग्रेस के अशोक सिंह चुनावी मैदान में एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !