DIGVIJAY SINGH चुनाव में जीतने के लिए फड़फड़ा रहे हैं, झूठे आश्वासन दे रहे हैं : शिवराज सिंह चौहान | MP NEWS

भोपाल/सीहोर। कांग्रेस भगवा को आतंकवादी और हिन्दुत्व को देशद्रोही बता रही है, लेकिन इनके नेता मिस्टर बंटाढार तो भारत के टुकड़े-टुकड़े के नारे लगाने वालों के साथ में खड़े हैं। वे आतंकवादियों को मान-सम्मान देते हैं, ओसामा को ओसामाजी कहते हैं, पुलवामा जैसी घटना को सिर्फ एक दुर्घटना बताते हैं, शहीदों का अपमान करते हैं और देशद्रोहियों का साथ देते हैं। इनके दिल में देशप्रेम की भावना बिल्कुल नहीं है। ये सिर्फ दिखावा और ढोंग करते हैं। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल और विदिशा लोकसभा क्षेत्रों में सभाओं को संबोधित करते हुए कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने बैरसिया, बुधनी, शाहगंज व बकतरा में सभाओं को संबोधित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी पर कांग्रेस पार्टी और उसके मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ लगातार झूठ बोले जा रहे हैं। पहले इन्होंने और इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने प्रदेश के किसानों से झूठा वादा करके सत्ता हथिया ली। सत्ता में आने के बाद कर्जमाफी नहीं कर सके तो चुनाव आचार संहिता का बहाना बना लिया। अब एक नया झूठ लेकर आए हैं कि मेरे भाई का भी कर्जमाफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने भाई से पूछा तो उसने आवेदन करने से ही मना कर दिया। कांग्रेस पार्टी और उसके मुख्यमंत्री का हर दिन नया झूठ सामने आ रहा है। 

बड़ी-बड़ी बातें कर रहे प्रदेश को अंधेरे में डुबाने वाले

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बैरसिया की सभा में कहा कि जिन दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को अंधेरे में डुबोया, गड्ढों में गिराया, जनता और कर्मचारियों को दुख देने के अलावा कुछ नहीं किया, वे अब चुनाव में जीतने के लिए फड़फड़ा रहे हैं। बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, जनता को झूठे आश्वासन देकर भ्रमित कर रहे हैं। वे भोपाल के लिए विजन डॉक्यूमेंट लेकर आए हैं, लेकिन जब मुख्यमंत्री थे  तो मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। प्रदेश का बंटाढार कर दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश को 15 सालों में बीमारू राज्य से बाहर निकालकर विकासशील राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है, लेकिन अब मध्यप्रदेश को दिग्विजयसिंह के बड़े भाई बर्बाद करने में जुट गए हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !