साधुओ सावधान! भोपाल पुलिस भी भगवा में घूम रही है | BHOPAL CHUNAV SAMACHAR

भोपाल। भले ही भोपाल पुलिस पर कितने भी आरोप लगते हों परंतु इस तरह की तनाव से निपटने के मामलों में भोपाल पुलिस की जितनी तारीफ की जाए कम है। नेताओं की सेवा में दिनरात खड़ी रहने वाली वर्दी ऐसे माहौल में सिर्फ शांति और कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के​ लिए सबकुछ भूल जाते हैं। उन्हे याद रहता है तो बस अपनी ड्यूटी। 

दोनों दलों में शामिल हो चुकी है भगवाधारी पुलिस


भोपाल में पुलिस कुछ ऐसा ही कर रही है। यहां भगवा के बीच संघर्ष की स्थिति बन गई है। शहर सुलग रहा और माहौल कभी भी भड़क सकता है। हालात को कंट्रोल करने और हर भगवा समूह की पूरी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने भी भगवा धारण कर लिया है। दर्जनों पुलिस कर्मचारी सादा वर्दी में भगवा धारण करके दोनों दलों के बीच शामिल हो चुके हैं। 

हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है भोपाल पुलिस


वो ना केवल पल पल की खबरें अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं बल्कि दोनों पार्टियों के कार्यक्रम इत्यादि के वीडियो भी लाइव दिखा रहे हैं। इतना ही नहीं वो सादावर्दी में होते हुए भी हथियारबंद हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। 

चुनाव प्रचार नहीं, ड्यूटी कर रही है भोपाल पुलिस


न्यूज ऐजेंसी एएनआई से जारी जानकारी के अनुसार आज दिग्विजय सिंह के समर्थन में निकल रही भगवा रैली में एक पुलिस टीम नजर आई। वो भगवा धारण करके साधुओं के साथ घूम रही थी। पूछने पर उन्होंने बताया कि इस तरह के आधिकारिक आदेश उन्हे मिले हैं। वो पार्टी का प्रचार नहीं बल्कि अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।