DIGVIJAY SINGH की रैली में मोद-मोदी नारे लगाए (VIDEO) | BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में आज साधु संतों ने रैली निकाली। इसी दौरान कुछ लोगों ने मोद-मोदी के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि अब इन नारे लगाने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। 

भोपाल में भगवा रेस

दरअसल, भोपाल में इन दिनों भगवा रेस लगी हुई है। छात्र नेता से महामंडलेश्वर बनी प्रज्ञा ठाकुर अब भाजपा नेता हो गईं लेकिन भगवा नहीं उतारा। इधर राजनीति के चतुर चाणक्य दिग्विजय सिंह  नर्मदा भक्त बन गए लेकिन सफेद कुर्ता नहीं उतारा। अब चुनाव में साध्वी के समर्थन में भोपाल को भगवा किया जा रहा है तो दिग्विजय सिंह की भगवा बटालियन मैदान में है। आज साधु संतों ने रैली निकालकर भोपाल को बताया कि दिग्विजय सिंह का भगवा सच्चा है। 

दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह पर तंज कसा

मध्य प्रदेश की संसदीय सीट भोपाल से खड़े कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर चुटकी लेते हुए पूछा कि बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के प्रचार करने के बाद क्या शिवराज सिंह को नहाना नहीं पड़ता है? बता दें कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने शिवराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब उन्हें साध्वी के प्रचार करने बाद नहाना नहीं पड़ता है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!