VIDEO: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अब BIKE पर प्रचार को निकलीं | BHOPAL NEWS

भोपाल। लोकसभा चुनाव में अक्सर बदरंग रहने वाली भोपाल ​सीट अब रोज रंग बदल रही है। पिछले ​दिनों साध्वी प्रज्ञा सिंह ने प्रचार के लिए शिवराज सिंह का रथ ले लिया तो दिग्विजय सिंह पदयात्रा पर निकल पड़े। प्रज्ञा ठाकुर पैदल नहीं चल सकतीं इसलिए उन्होंने मोटरसाइकिल से प्रचार शुरू कर दिया। 

मोटरसाइकिल और प्रज्ञा ठाकुर कुछ और भी याद दिलाता है

प्रज्ञा ठाकुर और मोटरसाइकिल कुछ और भी याद दिलाता है। दरअसल मालेगांव ब्लास्ट में जिस बाइक का उपयोग​ किया गया था वो प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इसी आधार पर प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था। प्रज्ञा ठाकुर का कहना था कि उन्होंने सन्यास लेने से पहले उस बाइक को बेच दिया था। एटीएस का दावा था कि प्रज्ञा ठाकुर यह प्रमाणित करने में नाकाम रहीं कि उन्होंने यह बाइक किस व्यक्ति को बेची है। उन दिनों अफवाह थी कि प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी बाइक कुछ कट्टवादी लोगों को उपयोग के लिए दे दी थी। यह विक्रय नहीं था अत: इसकी लिखा पढ़ी भी नहीं हुई थी। 

विजन डॉक्यूमेंट की प्रिंटिंग में पचड़ा

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना विजन डॉक्यूमेंट पेश किया। साध्वी ने कहा कि यह केवल अंश मात्र है, इसमें और भी चीजें जुड़ती रहेंगी। महिलाओं बच्चों और रोजगार से संबंधित मुद्दे डॉक्यूमेंट में नहीं आ पाए हैं। प्रिंटिंग की कमी की वजह से विजन डॉक्युमेंट का छोटा सा रूप जारी किया जा रहा है। किसान मजदूर दिव्यांग छात्रों और दैनिक जन जीवन से जुड़े मुद्दे पर हम विजन डॉक्यूमेंट जारी कर रहे हैं। शुभ मुहूर्त की वजह से यह डॉक्यूमेंट जारी किया जा रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!