MP IAS TRANSFER LIST - मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची

Updesh Awasthee
भोपाल, 2 जनवरी 2026
: मध्य प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव श्री अनुराग जैन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। इसमें से एक नगर निगम इंदौर के अपर आयुक्त भी हैं। उनका इंदौर नगर निगम से हटाया तो गया है लेकिन मंत्रालय में अच्छी पोजीशन दी गई है। इस पोस्टिंग आर्डर के माध्यम से इंदौर नगर निगम में तीन अपर आयुक्त की नियुक्ति की गई है।

मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

श्री रोहित सिसोनिया: नगर पालिका निगम इंदौर के अपरायुक्त से मंत्रालय में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप सचिव। 
श्री आकाश सिंह: जिला पंचायत खरगोन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से नगर पालिका निगम इंदौर के अपर आयुक्त। 
श्री प्रखर सिंह: जिला पंचायत अलीराजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से नगर निगम इंदौर के अपर आयुक्त। 
श्री आशीष कुमार पाठक: उप परिवहन आयुक्त इंदौर से अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!