मैं भगवा पहनकर आ जाऊं तो क्या साध्वी मान लोगे: स्वरा भास्कर | BHOPAL CHUNAV SAMACHAR

Updesh Awasthee
भोपाल। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर आज भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रचार करने आईं। यहां उन्होंने युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रेसवार्ता के दौरान अभिनेत्री स्वरा भास्‍कर ने भोपाल बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर जमकर तंज कसा। 

प्रज्ञा ठाकुर ने भगवा पहनकर धर्म का अपमान किया है

स्वरा ने कहा, 'प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया, यह शर्मनाक बात है। प्रज्ञा ठाकुर भगवा चोला पहनकर हिन्दू धर्म का अपमान कर रही हैं।' स्वरा ने कहा की प्रज्ञा ठाकुर हिन्दू है और उन पर आतंकवाद का आरोप लगा है, इसलिए वह उन्हें हिन्दू आतंकवाद आरोपी मानती हैं’। वहीं स्वरा का कहना है की कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भोपाल से बेहतर उम्मीदवार हैं, इसमें कोई शक नहीं है। वहीं, फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कांग्रेस का खुले स्वर में समर्थन किया और कहा कि कांग्रेस का लोकसभा चुनाव को लेकर मेनिफेस्टो उन्होंने पढा है और इस मेनिफेस्टो से वह सहमत हैं। स्वरा का मानना है की इस मेनिफेस्टो का विजन देश के हर वर्ग के लिए है।

पीएम मोदी और राहुल गांधी में कौन सही प्रधानमंत्री बनने योग्य है, इस सवाल पर स्वरा ने कहा की राहुल संविधान, एकता, रोजगार और किसान की बात कर रहे हैं और अगर प्रधानमंत्री बनते हैं और यही बात करते है तो वो अच्छे प्रधानमंत्री बनेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!