VIDEO: दिल्ली में प्रज्ञा सिंह के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता फैंका | NATIONAL NEWS

भोपाल। दिल्ली मे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी बनाई गईं प्रज्ञा सिंह ठाकुर के संदर्भ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता फैंका गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव संबोधित कर रहे थे। यह पहली बार है जब भाजपा कार्यालय में ऐसी कोई घटना हुई है। इस दौरान भाजपा के महासचिव भूपेंद्र यादव भी मंच पर मौजूद थे।

प्रज्ञा सिंह को टिकट दिए जाने से नाराज था

घटना के बाद लोगों ने जूता फेंकने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और बाहर ले गए। उसकी पहचान कानपुर के डॉ. शक्ति भार्गव के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति ने बताया कि वह भोपाल से मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिए जाने से नाराज था। उसे आईपी एस्टेट थाना ले जाया गया है, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

आरोपी ने खुद को व्हिसल ब्लोअर बताया

सूत्रों के मुताबिक, जूता फेंकने वाले व्यक्ति ने खुद को कानपुर का व्हिसल ब्लोअर बताया है। उसने अपनी फेसबुक पोस्ट में 'लाल इमली मिल्स' के कर्मचरियों और पीएसयू कर्मचारियों की आत्महत्या का मामला उठाया था। इसके लिए उसने सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

कौन है डॉ. शक्ति भार्गव

बताया जाता है कि कानपुर के सिविल लाइंस में डॉ. भार्गव का अस्पताल है। भार्गव का उनकी मां दया भार्गव और भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वह पत्नी डॉ. शिखा भार्गव के साथ अलग रहते हैं। उनकी मां ने बहू और बेटे शक्ति भार्गव पर प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। प्रापर्टी के विवाद और परिवारिक विवाद की वजह से डॉ. भार्गव मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। भार्गव लैंड माफिया के रूप में भी जाना जाता है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष उसके ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा भी पड़ा था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!