साध्वी प्रज्ञा सिंह के गाल पर उमा भारती का करारा तमाचा (video) | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। राजनीति में कदम रखते ही साध्वी प्रज्ञा सिंह का विवाद और विरोध से पक्का रिश्ता बन गया है। कांग्रेस उन्हे आतंकवाद का आरोपी, एक दागी व्यक्ति बता रही है। शंकराचार्य का कहना है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर साध्वी है ही नहीं और अब भाजपा की केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने करारा तमाचा मारा है। 

पत्रकारों ने जब साध्वी उमा भारती से पूछा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में क्या साध्वी प्रज्ञा सिंह, उनकी जगह लेने जा रहीं हैं तो उमा भारती ने जो जवाब दिया वो बहुत कुछ स्पष्ट कर रहा है। साध्वी उमा भारती ने कहा 'वो तो एक महान संत हैं, मेरी तो उनसे तुलना ही नहीं हो सकती, मैं तो बहुत ही साधारण, मूर्ख किस्म का प्राणी हूं।'

प्रज्ञा सिंह का भाजपा भारी विरोध

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भाजपा में भारी विरोध है। भाजपा के लोग प्रज्ञा सिंह को अपना नेता मानने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जिस तरह के बयान हेमंत करकरे और एटीएस के बारे में दिए हैं, उससे कहीं ज्यादा कड़वी बातें भाजपा नेताओं के प्रति भी कीं हैं। हालांकि सभाओं में प्रज्ञा सिंह ठाकुर भाजपा नेता साध्वी उमा भारती को दीदी कहकर बुलातीं हैं। 


केंद्रीय मंत्री उमाश्री भारती ने शनिवार को छतरपुर के घुवारा, दमोह, मंडला एवं बालाघाट लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा की जनसभाओं को संबोधित किया। दमोह लोकसभा अंतर्गत बड़ामलेहरा के घुवारा में भी उन्होंने सभा को संबोधित किया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!