SRI LANKA BOMB BLAST: अब तक 207 मौतें, 250 घायलों की खबर

नई दिल्ली। ईसाईयों के त्यौहार ईस्टर के अवसर पर रविवार को श्रीलंका में 3 चर्चों में बम ब्लास्ट हुए। इसके अलावा 3 होटलों में भी आतंकवादियों ने बम ब्लास्ट किए। कुल 6 बम धमाकों में अब तक 49 लोगों की मौत और 280 से ज्यादा घायलों की खबर प्राप्त हुई है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। (Update: श्री लंका में हुए 8 आतंकी हमलों में मरने वालों की संख्या 207 पर पहुंच चुकी है। 450 लोग घायल हैं। पुलिस ने 7 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है: स्थानीय पुलिस (रॉयटर्स))

कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल ने 280 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। कुछ घायल दूसरे अस्पतालों में भी हो सकते हैं। बताया गया है कि कोलंबो में स्थित सेंट एंथनी चर्च, नेगोंबो के कतुवपितिया में स्थित सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोआ स्थित एक चर्च में धमाके हुए हैं। इसके अलावा कोलंबो में शांगरी ला होटल, किंग्सबरी होटल और सिनमन ग्रांड होटल में भी धमाके हुए। 

इसी बीच भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कोलंबो में स्थित भारतीय हाई कमिश्नर के साथ लगातार संपर्क में होने की बात कही। यह दुनिया का दर्दनाक आतंकवादी हमला है। हमलावर कौन थे। पता नहीं चला है। विस्तृत जानकारी संग्रहित की जा रही है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!