INDORE में नशे में टल्ली लड़कियां सारे शहर में हंगामा करतीं रहीं | MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। विजयनगर थाने के एसआई पप्पूलाल शर्मा ने बताया कि रविवार रात 2 लड़कियों श्रद्धा शर्मा एवं मुस्कान जाट ने नश में धुत होकर शहर भर में हंगामा मचाया। पहले वो क्रिसेंट वाटर पार्क में गईं और शराब पीकर हंगामा किया, फिर टीडीएस पब में मारपीट हुई। इसके बाद थाने आकर हंगामा किया और फिर मेडीकल के दौरान डॉक्टर से भी अभद्रता की। हालात यह बने कि लड़की की शिकायत पर पुलिस को पब संचालक व फोटोग्राफर के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। 

विजयनगर थाने के एसआई पप्पूलाल शर्मा के अनुसार श्रद्धा पिता राकेश शर्मा निवासी बड़वाह की शिकायत पर टीडीएस पब के मैनेजर अजय और फोटोग्राफर आदित्य बोहरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसआई के मुताबिक श्रद्धा ने पुलिस को बताया कि वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। सहेली मुस्कान जाट के साथ पार्टी मनाने आई थी। वह दोस्तों के साथ खुड़ैल स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क गई और जमकर शराब पी। इस दौरान नशे में उनका विवाद हो गया। पार्क से दोनों को बाहर निकाल दिया गया।

रात को वह टीडीएस पब पहुंचीं और एंट्री को लेकर झगड़ा किया। उसने आदित्य व अजय पर मारपीट का आरोप लगाया और केस दर्ज करवा दिया। एसआई के मुताबिक दोनों लड़कियां शराब के नशे में थीं। उन्हें इसी कारण वाटर पार्क से निकाला गया था। इसके बाद वह पलासिया क्षेत्र में पब में गई। नशे में लड़खड़ाते देख उन्हें वहां से भी निकाल दिया गया।

इसके बाद मल्हार मेगा मॉल में टीडीएस पब में आई। लेकिन पब में दोनों की एंट्री पर प्रतिबंध होने से उन्हें प्रवेश नहीं मिला। इसी बात पर उन्होंने विवाद किया। पब कर्मियों और लड़की में हाथापाई हो गई। थाने पर लड़कियां चिल्लाती रहीं। मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर से भी अभद्रता की। आखिरकार देर रात पुलिस ने श्रद्धा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!