MP POLICE ASP-DSP: तबादले एवं संशोधन आदेश | BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। चार दिन पहले अतिरिक्त और उप पुलिस अधीक्षकों के बड़े स्तर पर तबादला करने के बाद गृह विभाग से संशोधन आदेश भी निकलने लगे हैं। बुधवार को आठ अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव के आदेश जारी किए गए तो आठ उप पुलिस अधीक्षकों को नई पदस्थापना दी गई। इसमें पांच अधिकारियों को भोपाल से बाहर पदस्थ किया गया।

गृह विभाग ने नौ फरवरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर सुनील कुमार शिवहरे का उमरिया तबादला कर दिया था। इसे निरस्त करते हुए उन्हें अशोकनगर में ही रखा गया है। इसी तरह सहायक पुलिस महानिरीक्षक रेखा सिंह को अशोकनगर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया, लेकिन इस आदेश को निरस्त कर उन्हें उमरिया, अरविंद दुबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात भोपाल को पुलिस अधीक्षक अजाक होशंगाबाद की जगह अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल, एसडीओपी चंदेरी लक्ष्मी सिंह को डिंडौरी की जगह चंदेरी, धर्मेंद्र सिंह तोमर को बड़ौनी दतिया से चंदेरी की जगह अब बड़ौनी में ही रखा गया है।

इसी तरह कैलाश दाण्डे उप पुलिस अधीक्षक सामुदायिक पुलिसिंग को एसडीओपी बड़ौनी की जगह यथावत, स्टेला सूलिया को पेटलावद झाबुआ से अजाक उज्जैन की जगह महिला अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन और वीरेंद्र सिंह तोमर को निवाड़ी से शिवपुरी की जगह अब सेवढ़ा दतिया पदस्थ किया है।

तबादलों में संशोधन के अलावा उप पुलिस अधीक्षकों में अशोक कुमार घनघोरिया को पुलिस मुख्यालय भोपाल से एडीओपी डिंडौरी, रत्नेश तोमर पुलिस मुख्यालय भोपाल से एसडीओपी निवाड़ी, राकेश व्यास पुलिस मुख्यालय से नगर पुलिस अधीक्षक भिंड, राजेश सिंह राठौर पुलिस मुख्यालय से एसडीओपी शुजालपुर, प्रियंका डुडवे पुलिस मुख्यालय से एसडीओपी बेरछा, चंद्रमणि द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक अपराध भोपाल से उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, जोईसदास उप पुलिस अधीक्षक अजाक सीहोर से पुलिस मुख्यालय और सीताराम अवास्या उप पुलिस अधीक्षक धार से पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!