FILM SIMMBA मप्र में आदिवासी छात्राओं को सरकारी खर्च पर दिखाई जाएगी | JABALPUR MP NEWS

जबलपुर। कलेक्टर अभिषेक सिंह ने आदिवासी छात्राओं को फिल्म सिम्बा दिखाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छात्राओं को सिनेमा हॉल में ले जाया जाए और फिल्म दिखाएं। कलेक्टर अभिषेक सिंह औचक निरीक्षण के लिए यहां के आदिवासी कन्या आश्रम गांधीग्राम छात्रावास पहुंचे थे। उन्होंने छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। 

नए साल के मौके पर कलेक्टर अभिषेक सिंह छात्राओं से रूबरू हुए तो छात्राओं ने उनसे फिल्म सिम्बा दिखाने की इच्छा जता दी। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी छात्राओं को सिनेमाघर ले जाकर फिल्म सिम्बा दिखाई जाए। इसकी व्यवस्था करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। कलेक्टर अभिषेक सिंह छात्राओं के साथ घुले-मिले और उनसे काफी बातें की। यहां तक की उन्होंने छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया। उन्होंने और अन्य अधिकारियों ने छात्राओं के बीच जमीन पर बैठकर भोजन किया।

कलेक्टर अभिषेक सिंह ने जिले के सभी छात्रावास अधीक्षकों का इस आश्रम में भ्रमण कराकर वहां की अच्छाईयों और व्यवस्थाओं को शुरू करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उनके साथ सीईओ जिला पंचायत अवि प्रसाद, एसडीएम चुरहट अर्पित वर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !