कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल पर प्रतिबंध, जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश

Updesh Awasthee
भोपाल, 11 जून 2026:
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों द्वारा क्लास रूम में मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मध्य प्रदेश के नीमच जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस संबंध में पहला आदेश जारी किया गया है। उम्मीद है मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी जल्दी ही ऐसे आदेश जारी हो जाएंगे। 

Mobile Phones Banned for Teachers During Classes, District Education Officer Issues Order

नीमच जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिनांक 11 जून 2026 को, जिले के समस्त प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापकों के नाम जारी किए गए आदेश में लिखा है कि, जिले अंतर्गत निरीक्षण के दौरान प्रायः यह देखने में आया है कि अध्यापन के दौरान शिक्षकों द्वारा मोबाइल का उपयोग किया जाता है जिससे विद्यार्थियों की पढाई में व्यवधान उत्पन्न होता है। अतः इस संबंध में आपको निर्देशित किया जाता है कि आपकी संस्था के समस्त शिक्षकों को अवगत करावे कि उनके द्वारा अध्यापन के दौरान कक्षा कक्ष में मोबाइल का उपयोग पूंर्णतः वर्जित रहेगा। 

इसके अतिरिक्त विद्यालयीन समय में मोबाइल का समुचित उपयोग अतिआवयक होने पर ही किया जाये। इसके उपरांत भी यदि निरीक्षण के दौरान किसी शाला में निर्देशों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित संस्था प्रधान एवं शिक्षक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

No Mobile Phones in Classrooms: DEO Order Aims to Improve Teaching Standards


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!