मध्य प्रदेश में बड़ा ट्रेन हादसा, पातालकोट एक्सप्रेस ने यात्रियों को टक्कर मारी, चार की मौत - घटना का लाइव VIDEO

Updesh Awasthee
भोपाल, 14 जून 2026
: मध्य प्रदेश के मुरैना जिला क्षेत्र में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। पातालकोट एक्सप्रेस ने रेलवे ट्रैक पर खड़े हुए यात्रियों को टक्कर मार दी। इसके कारण तीन महिलाओं और एक बच्चा सहित चार लोगों की मौत हो गई। इस एक्सीडेंट के कारण रेलवे ट्रैफिक जाम हो गया है। 

Major Train Tragedy in Madhya Pradesh: Patalkot Express Hits Passengers, Four Killed

मिली जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चल रही थी। यह ट्रेन हेतमपुर स्टेशन के पास थी, तभी अचानक ट्रेन के अंदर एक अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है। जैसे ही यात्रियों ने यह सुना, चारों तरफ भगदड़ मच गई। यात्रियों ने तत्काल ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन के रुकते ही जान बचाने के लिए यात्री बिना सोचे-समझे ट्रेन से कूदने लगे और ट्रेन के पास में दूसरे रेलवे ट्रैक पर आ गए। जो लोग ट्रैक पर उतर आए। 

ठीक इसी समय ट्रैक पर तेज रफ्तार से पातालकोट एक्सप्रेस आई और उसने ट्रैक पर खड़े हुए यात्रियों को कुचल डाला। हादसा इतना अचानक और तेज था कि कई लोग मौके पर ही दम तोड़ गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। 

घटना का लाइव वीडियो

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!