मुख्यमंत्री की 49 कलेक्टर एसपी को चेतावनी, सिर्फ छह कलेक्टर का परफॉर्मेंस संतोषजनक

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 14 जून 2026:
मध्य प्रदेश में 55 जिले हैं, लेकिन सिर्फ 6 जिलों के कलेक्टर-एसपी मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। यह स्थिति देखकर मुख्यमंत्री काफी नाराज हैं और उन्होंने लापरवाह कलेक्टर-एसपी को अल्टीमेटम दिया है कि, जुलाई के महीने तक काम करने का मौका है। इसके बाद परफॉर्मेंस चेक की जाएगी और जिसकी परफॉर्मेंस खराब होगी उसे जिले से हटा दिया जाएगा। 

MP CM Issues Warning to All Collectors and SPs, Only Six Collectors Deliver Satisfactory Performance

मामला समान नागरिक संहिता का है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि इस मामले में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी हो। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिया था कि, अपने-अपने जिलों में लोगों को समान नागरिक संहिता के बारे में बताएं और उनके सुझाव मांगे। समीक्षा बैठक के दौरान पाया गया कि केवल 6 जिलों के कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन किया है। दतिया जिले के कलेक्टर एसपी तो ऐसे थे जो समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की बातों पर ध्यान ही नहीं दे रहे थे। दोनों अपना मोबाइल चला रहे थे। अनुशासनहीनता की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन को इंटरफेयर करना पड़ा और उन्होंने भारी मीटिंग में दतिया के कलेक्टर एसपी को डांट लगाई। 

समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा, देख रहा हूं कि यूसीसी पर इंदौर, जबलपुर, सीधी, गुना, डिंडोरी और खंडवा के कलेक्टर ही बात कर रहे थे। नहीं बोलने वाले भी स्क्रीन पर दिख रहे हैं। यूसीसी में कई जिलों ने कुछ नहीं किया। सरकार को ढाई साल हो गए हैं। अगले ढाई साल फील्ड पर वही अफसर रहेगा, जिसकी परफॉर्मेंस ठीक हो। जुलाई में कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस होगी, इसकी तारीख जल्द घोषित होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!