सीएम मोहन यादव ने खोल दओ सौगातों को पिटारा, भैया, बदल जाएगी संस्कारधानी!

Updesh Awasthee
जबलपुर, 1 अगस्त 2026:
अब संस्कारधानी बिल्कुल चकाचक होने वाली है! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 अगस्त को अपने शहर आए और उन्होंने विकास की ऐसी झड़ी लगाई कि सब देखते रह गए। सीएम साहब ने साफ कह दओ कि जबलपुर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

सबसे बड़ी बात तो ये है कि 362.31 करोड़ रुपये की 'अमृत 1.0' सीवेज परियोजना शुरू हो गई है। अब कठौंदा, ललपुर और तेवर में बड़े-बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चालू हो गए हैं, जिससे शहर की गंदगी का सही इंतजाम हो पाएगा। इतना ही नहीं भैया, सिविल लाइन में एकदम आधुनिक सुविधाओं वाली 'मॉडर्न लॉन्ड्री' खुल गई है और गुरंदी में ढाई करोड़ की लागत से बना चमचमाता मछली बाजार भी तैयार है। अब खुले में मछली नहीं बिकेगी, जिससे साफ-सफाई बनी रहेगी और आने-जाने वालों को दिक्कत भी नहीं होगी। 

सीएम साहब ने तो एक और गजब बात कही है "एक साल के अंदर जबलपुर को 'मेट्रोपोलिटन सिटी' बनाया जाएगा"। मदन महल के पास एक बड़ा चिड़ियाघर (Zoo) भी बनेगा, जहाँ देश-विदेश के लोग घूमने आएँगे। और हाँ, लकड़ी के काम के लिए जबलपुर को नया केंद्र बनाने के लिए 'फर्नीचर क्लस्टर' और सांदीपनि की भी घोषणा की गई है। 

पर्यावरण की चिंता करते हुए 'कैच द रेन' के तहत 11 लाख पौधे लगाने का महाअभियान भी शुरू किया गया है। सीएम ने साफ़ कहा कि पेड़ हमारे ऋषि-मुनियों जैसे हैं, जिनसे हमें साफ़ हवा मिलती है। साथ ही, छोटे व्यापारियों को 'पीएम स्वनिधि' के डिजिटल कार्ड बांटे गए और मेडिकल यूनिवर्सिटी को एम्स (AIIMS) की तर्ज पर विकसित करने का वादा भी किया। तो भैया, अब तैयार हो जाओ! अपनी जबलपुर की सूरत अब वाकई बदलने वाली है। रिपोर्ट: आलोक शर्मा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!