ASHOKNAGAR में महिला शिक्षक फांसी पर झूली, IAS की तैयारी कर रही थी | MP NEWS

अशोकनगर। यहां एक महिला शिक्षक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने बताया है कि वो NET EXAM क्वालीफाई नहीं कर पाई, इसलिए अ​ब जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं रहा। बताते हैं कि करुणा सिंह पढ़ने में काफी अच्छी थी। वो दिल्ली की कोचिंग से IAS की तैयारी कर रही थी। 

मल्हारगढ़ रोड मुंगावली निवासी निरपाल यादव की बहन करूणा सिंह उप्र के उरई के पास सरकारी स्कूल में शिक्षक थी। वो पढ़ने में होशियार थी और दिल्ली से आईएएस की तैयारी कर रही थी। दो दिन पहले ही वह अपने घर मुंगावली आई थी। शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में पढ़ाई करने चली गई थी। परिवार के और लोग अपने कमरों में जाकर सो गए। 

इसके बाद उसने घर के स्टोर रूम का दरवाजे पर दुपट्टे से खुद को फांसी लगा ली। भाई ने बताया कि सुबह उठकर बहन के कमरे में गया तो वो अपने कमरे में नहीं थी। उसे आवाज देते हुए घर के अन्य कमरों में देखा। ढूंढते हुए स्टोर रूम में गया तो बहन का शव फंदे पर लटका था। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !