SHIVPURI: सिंधिया के प्रिय प्रत्याशी को उसी के परिवार ने भगाया, BJP मेें शामिल | MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। जैसा कि भोपाल समाचार डॉट कॉम टिकट वितरण से पहले ही लगातार बता रहा था कि कोलारस सीट पर कांग्रेस विधायक महेंद्र यादव का अपने ही समाज में जबरदस्त विरोध है और उन्हे टिकट देना कांग्रेस की भारी भूल हो सकती है, अब प्रमाणित हो गया। यादव समाज के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह यादव पूरे कुटुम्ब सहित भाजपा मेें शामिल हो गए हैं। ये सभी महेंद्र यादव के नजदीकी रिश्तेदार हैं। इससे पहले प्रत्याशी महेंद्र यादव सभी को मनाने गए थे परंतु परिवार वालों ने नेताजी को ऐसी लताड़ लगाई कि वो अपना सा मुंह लिए लौट गए। 

क्या हुआ घटनाक्रम

केन्दीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने कोलारस गए थे। यहां से वो सीधे ग्राम अलावदी पहुंचे। यह गांव यादवों का शक्तिकेंद्र कहा जाता है। यहां शिवराज सिंह यादव के फार्म हाउस पर एक भव्य आयोजन रखा गया। बता दें कि शिवराज सिंह यादव कोलारस में यादव समाज के सबसे वरिष्ठ नेता बैजनाथ सिंह यादव के छोटे भाई हैं और यह परिवार खुद को जन्मजात कांग्रेसी बताता आया है। यादवों ने यहां भाजपा की सदस्य ले ली। 

इस कार्यक्रम की सूचना जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रिय प्रत्याशी महेन्द्र यादव को मिली वह अपने रूठे परिवार को मनाने जा पहुंचे। यहां पहुंचकर महेन्द्र यादव ने अपने समाज के लोगों को मनाने का भरसक प्रयास किया परंतु वह सफल नहीं हो सके। यादव समाज के लोगों ने उन्हे महेंद्र यादव को अपना नेता मानने से स्पष्ट इंकार कर दिया। सिंधिया के प्रत्याशी को मुंह लटकाकर लौटना पड़ा। 

अलावदी में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया था

यहां बता दे कोलारस उपचुनाव में एक अलाबदी ही ऐसी पॉलिंग थी। जहां भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ था। यहां से कांग्रेसी प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव को 709 वोट मिले थे। जबकि भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को यहां महज 25 वोट दिए गए थे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!