बड़ी खबर: सपाक्स पार्टी रजिस्ट्रर्ड हो गई, अब चुनाव चिन्ह भी मिलेगा | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने आज मध्यप्रदेश की सपाक्स पार्टी का राजनीतिक पार्टी के रूप में रजिस्ट्रेशन कर दिया है। आयोग की ओर से इसकी विधिवत सूचना सपाक्स पार्टी कार्यालय को प्राप्त हो गई है। सपाक्स पार्टी का रजिस्ट्रेशन नंबर *56/323/2018-18/रा.द.अनु.-1* है।

इस रजिस्ट्रेशन के हो जाने से अब सपाक्स पार्टी को पूरे मध्यप्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में फ्री चुनाव चिन्हों की सूची में से एक कॉमन चुनाव चिन्ह आवंटित हो सकेगा। अब तक सबसे बड़ी समस्या सपाक्स पार्टी के अस्तित्व की ही थी। रजिस्ट्रेशन ना होने के कारण सपाक्स पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं था। पार्टी के पास अपना कोई चुनाव चिन्ह नहीं था। 

रजिस्ट्रेशन ना होने के कारण सपाक्स पार्टी के अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने एक अन्य रजिस्टर्ड पार्टी से गठबंधन कर लिया था लेकिन इसके कारण त्रिवेदी का सपाक्स में ही भारी विरोध शुरू हो गया था। लोगों का कहना था कि आंदोलन सपाक्स के नाम पर हुआं लोग सपाक्स को जानते हैं। यदि सपाक्स का नाम ही नहीं रहेगा तो चुनाव लड़ने का फायदा ही क्या। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!