भोपाल/बालाघाट।
 मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश 
अध्यक्ष कमलनाथ बार.बार ठीक करने की बात करते हैं। वे किसको ठीक करेंगे, 
क्या संघ को ठीक करेंगे, क्या जनता को ठीक करेंगे, हम कांग्रेस और कमलनाथ 
जी की इस ठीक करने वाली मानसिकता को ही ठीक कर देंगे। मुख्यमंत्री बालाघाट 
जिले की लांजी विधानसभा के किरनापुर में पार्टी प्रत्याशी रमेश भटेरे के 
लिए आयोजित सभा में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने 
कहा कि कमलनाथ जी महिलाओं को सजावट की वस्तु बताते हैं। महिलाओं का यह 
अपमान भाजपा की सरकार बिल्कुल सहन नहीं करेगी। हमारे देश में, हमारे 
मध्यप्रदेश में महिलाओं को मान-सम्मान दिया जाता है, बेटियों को पूजा जाता 
है। वे गंगा, गीता गायत्री हैं, वे लक्ष्मी, सरस्वती दुर्गा हैं। उनके लिए 
इस तरह की भाषा अशोभनीय है। इसके लिए प्रदेश की जनता, प्रदेश की 
मां.बेटियों कांग्रेस और उनके नेताओं को माफ नहीं करेगी। 
हमने
 महिलाओं और बेटियों को गलत नजर से देखने वाले, उनके साथ दुष्कर्म करने 
वालों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया है। अब तक कई दरिंदों को फांसी
 के फंदे तक पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मैं मां-बेटियों की
 आंखों में आंसु नहीं आने दूंगाए उनके चेहरों पर हमेशा मुस्कान होगी।
