INDORE: कांग्रेसियों ने भाजपा पार्षद को पीटा, जवाबी हमला भी हुआ | MP NEWS

इंदौर। इंदौर की 9 विधानसभा सीटों में से सबसे अधिक उठापटक इंदौर-1 पर देखी जा रही है। यहां पर कांग्रेस में हुई बगावत के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के मध्य चुनावी जंग भी प्रारंभ हो गई है। बुधवार को प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के मध्य गर्मागर्म बहस के मध्य कांग्रेेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्षद की पिटाई कर दी।

बुधवार सुबह इंदौर-1 के राजनगर में झंडा लगाने को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्याकर्ताओं के साथ विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और उनके मध्य जोरदार बहस हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापई में बदल गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड-5 से भाजपा पार्षद राजेश चौहान को पीट दिया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेसियों की पिटाई कर दी।

विवाद की सूचना कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के साथ ही भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता को लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। कांग्रेसियों द्वारा पार्षद की पिटाई किए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंदन नगर थाने पर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। 

प्रत्यदर्शियों के अनुसार बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला का राजनगर में जनसंपर्क था, शुक्ला जनसंपर्क कर रहे थे तभी भाजपा पार्षद अपने समर्थकों के साथ वहां से वाहन रैली निकालने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोपहर में भाजपा नेताओं ने डीआईजी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!