गुलाब सिंह किरार: कांग्रेस बोली हमने ज्वाइन नहीं कराया, वो सिंधिया से मिलने आए थे | MP NEWS

भोपाल। किरार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम शिवराज सिंह के रिश्तेदार, मप्र के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री गुलाब सिंह किरार की हालत ऐसी हो जाएगी, खुद किरार ने भी कभी सोचा ना होगा। व्यापमं घोटाले के समय सीएम शिवराज सिंह ने कोर्ट में गुलाब सिंह किरार को पहचानने से इंकार कर दिया था। आज कांग्रेस ने भी कर दिया। कांग्रेस की मीडिया चीफ शोभा ओझा ने गुलाब सिंह किरार की कांग्रेस में ज्वाइनिंग से साफ मना कर दिया है। किरार शिवपुरी जिले की पोहरी सीट से चुनाव लड़ने की लालसा में कांग्रेस आए थे। 

विवाद के बाद क्या कहा कांग्रेस ने
व्यापमं आरोपी के कांग्रेस में शामिल होने की खबर के साथ ही कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया था। इसी के साथ आज दूसरे दिन कांग्रेस ने इससे पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस मीडिया सेल की चेयरमैन शोभा ओझा का कहना है कि किरार सिर्फ सिंधिया से मिलने आए थे, पार्टी में वो शामिल नहीं हैं। जबकि प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल (आईएनसीएमपी) पर मंगलवार को बाकायदा फोटो के साथ ट्वीट करते हुए किरार के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी थी। अब इस ट्वीट को हटा लिया गया। 

कौन है गुलाब सिंह किरार
गुलाब सिंह किरार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह ने समाज की राजनीति इन्हीं की छत्रछाया में शुरू की थी। शिवराज सिंह ने इन्हे राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। व्यापमं घोटाले में गुलाब सिंह का नाम आने के बावजूद एसआईटी ने शिवराज सिंह से नजदीकी के कारण इन्हे गिरफ्तार नहीं किया था। गुलाब सिंह भाजपा से टिकट चाहते थे परंतु जब ऐसा संभव नहीं हुआ तो कांग्रेस में चले गए। अब कांग्रेस के भी नहीं रहे।

मेरी सिंधिया, कमलनाथ और पचौरी से बात हो चुकी है, मैं कांग्रेस में हूं: गुलाब सिंह

गुलाब सिंह किरार ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछड़े वर्ग से आते हैं और किरार समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। मगर उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ नहीं किया, न ही किरार समाज के लिए। किरार बोले कि इसीलिए वे उनका साथ छोड़कर अब कांग्रेस के साथ बिना शर्त आ गए हैं। उनकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से बात हो चुकी है। वे कांग्रेस में आ चुके हैं। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !