भारत की एकता के लिए अमेरिका का झंडा पहनकर दौड़े BJP जिलाध्यक्ष ​व विधायक | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी दुनिया भर के नेताओं के सामान्य ज्ञान पर अक्सर चुटकियां लेते रहते हैं परंतु भाजपा के नेता शायद उनकी दूरबीन की रेंज में नहीं आते। यदि कांग्रेस विधायक होता तो अब तक सोशल मीडिया भर गया होता परंतु भाजपा का विधायक है, इ​सलिए सब चुप हैं। बात सुरेन्द्र नाथ सिंह की हो रही है जो अमेरिका का झंडा वाली टीशर्ट पहनकर भारत की एकता दौड़ में शामिल हुए। बिना मिलावट वाली खबरें नियमित रूप से पढ़ने के लिए कृपया गूगल प्ले स्टोर में भोपाल समाचार डॉट कॉम सर्च करें और मोबाइल एप डाउनलोड करें। 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा में बोगदा पुल से बरखेड़ी तक आयोजित एकता दौड़ में पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष एवं विधायक श्री सुरेंद्रनाथ सिंह, मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नीतिन दुबे प्रमुख रूप से शामिल हुए। आयोजन में देशभक्ति की बातें की गईं और दावे दोहराए गए कि भाजपा नेताओं से ज्यादा बड़ा देशभक्त कोई नहीं है परंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया कि कार्यक्रम के आयोजक, मध्य विधानसभा के विधायक और भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ सिंह की टीशर्ट पर अमेरिका का झंडा है। 

या तो सबने सुरेंद्रनाथ सिंह को 'पप्पू' बनाया या फिर सब के सब....

अब कुतर्क कोई कुछ भी देने लगे लेकिन यह कोई छोटी सी चूक नहीं थी। 2-2 महत्वपूर्ण पदों को संभालने वाला नेता जो अगली बार मंत्री पद का दावेदार है। अमेरिका का झंडा वाली टी शर्ट पहनकर कार्यक्रम में आए और किसी की नजर ना जाए हो ही नहीं सकता। संस्कार कहते हैं कि साथी नेताओं को तत्काल सुरेंद्रनाथ सिंह को टोक देना चाहिए था परंतु ऐसा नहीं हुआ। या तो सबने सुरेंद्रनाथ सिंह को 'पप्पू' बनाया या फिर सब के सब....। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!