BHOPAL में भक्त ने किया साध्वी का रेप, मंडीदीप फैक्ट्री में अधिकारी है आरोपी | MP NEWS

भोपाल। मंडीदीप की एक प्राइवेट फैक्ट्री में अधिकारी जयपाल सिंह राजपूत पर भोपाल में रहने वाली एक साध्वी ने बलात्कार का आरोप लगाया है। साध्वी ने बताया कि उसके साथ आरोपी ने उस समय दुष्कर्म किया जब आश्रम में कोई नहीं था। उसने चाय में नशीली दवा मिलाई और फिर बेहोश होने के बाद गंदा काम किया। कई दिनों तक साध्वी सदमे में रही। गुरू के समझाने पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। 

पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय साध्वी मिसरोद स्थित निजी आश्रम में रहती हैं। उनके साथ में उनकी महिला सेवादार सहित एक पुरूष नौकर रहता है। साध्वी ने पुलिस को बताया कि आरोपी जयपाल सिंह राजपूत पिता ठाकुर प्रसाद राजपूत निवासी मंडीदीप उनका भक्त था। दो साल पूर्व में मंडीदीप में आयोजित एक कार्यक्रम में आरोपी से उनकी मुलाकात हुई थी। जयपाल वहीं एक फैक्ट्री में वरिष्ठ पद पर कार्यरत है। मुलाकात के बाद वह अक्सर उनके कथा कार्यक्रमों में आने लगा था। जिससे घनिष्ठता बढ़ने लगी और वो अक्सर आश्रम में आने और जाने लगा था। 

चाय में नशीली दवा मिलाकर किया बलात्कार
इसी साल 22 जुलाई को आरोपी उनके आश्रम में पहुंचा। इस समय साध्वी अकेली थीं। आरोपी काफी देर तक बैठा रहा, फिर उसने चाय मांगी। साध्वी ने चाय बनाकर आरोपी को दी, तब उसने कुछ बिस्किट आदी नाश्ता मांगा। पीडि़ता नाश्ता लेने चली गईं, इसी बीच आरोपी ने महिला की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया और बलात्कार कर दिया। आरोपी को नाश्ता देने के बाद में वह उसके साथ ही बैठीं और चाय पी, चाय पीने के कुछ मिनटों बाद में साध्वी बेहोश हो गई। जब आंख खुली तो वह अपने बेडरूम में निर्वस्त्र थीं। वहीं आरोपी भी साइड में लेटा था। 

गुरू के कहने पर रिपोर्ट दर्ज कराने आई
जब पीडि़ता ने आरोपी की करतूत का विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी और बदनाम करने की धौंस दे दी। इसके बाद बदमाश घर से फरार हो गया। साधवी ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद में आश्रम से निकलकर अपने गुरू के पास चली गई। कई दिनों तक उन्होंने गुरूजी को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी। आत्मगिलानी के बाद पीडि़ता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी गुरूजी को दी। तब गुरूजी ने बताया कि अब पीडि़ता की तपस्या भंग हो चुकी है। उसे तत्काल आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराना चाहिए। इसके बाद महिला ने थाना मिसरोद में गुरूवार रात को प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !