शिवराज सिंह पर काले कपड़ों में लपेटकर पत्थर फैंके थे, चप्पल भी थी! | MP NEWS

भोपाल। नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह के गढ़ चुरहट में सीएम शिवराज सिंह पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 3 कांग्रेस के पदाधिकारी बताए गए हैं। ईटीवी ने एसपी सीधी के हवाले से खबर दी है कि रथ पर काले कपड़ों में लपेटकर पत्थर फैंके गए थे। एनडीटीवी की खबर के अनुसार चप्पल भी फैंकी गई थी। गिरफ्तार हुए लोगों में 2 आरक्षण विरोधी संगठन के पदाधिकारी और 1 करणी सेना से जुड़ा कार्यकर्ता बताया गया है। सभी के खिलाफ आइपीसी की धारा 353,186,294, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

इससे पहले प्रदेश के गृहमंत्री ने घटना के जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यात्रा को लेकर कांग्रेस पहले से ही हताश और निराश है। पहले कांग्रेस के लोग अपशब्दों का प्रयोग करते थे और अब हिंसा पर उतारू हो गए हैं।

इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा था कि यदि इसमें कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता का हाथ होगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में भाजपा के ज्यादातर नेताओं और पदाधिकारियों ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कहा जा रहा है कि शिवराज सिंह मामले को कांग्रेस से जोड़ रहे हैं जबकि यह आरक्षण और एससी एसटी एक्ट के विरोध का मामला है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !