मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर अभी और होंगे हमले: कमलनाथ | MP NEWS

भोपाल। सोमवार रात उज्जैन जिले के महिदपुर रोड पर मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए हमले के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार सुबह भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात की।  उन्होंने कहा है कि अभी उनके ऊपर ऐसे हमले और होंगे। यह जनता की आवाज है, जनाक्रोश है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को ठगा है। 

कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जनआशीर्वाद यात्रा के काफिले पर हुआ पथराव निंदनीय है। लेकिन यह भी देखना होगा कि कहीं ना कहीं जनआक्रोश है। जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। युवा परेशान हैं। प्रदेश सरकार वादे पर वादा किए जा रही है।नतीजे नहीं मिलने से लोग हताश हैं उसी का परिणाम ये हमले हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आपको किसान पुत्र बताते हैं लेकिन उनको ये भी बताना चाहिए कि क्यों प्रदेश के किसान सबसे ज्यादा दुखी हैं। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में छोटी-छोटी बच्चियां घंटों भूखी बैठी रहती हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम में अगर बच्चियों ने उनका तिलक किया तो इसमें भाजपा को क्या परेशानी हो रही है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !