MP NEWS: भाजपा नेता और नपाध्यक्ष पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR | Sehore

सीहोर। सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा और उनके पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जमीन के एक मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक सीहोर कोतवाली थाने में नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा और उनके पति जसपाल सिंह अरोरा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जसपास सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। पति-पत्नी भाजपा से जुड़े हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया की जमीन के एक मामले में सीहोर निवासी विनय रूठिया ने न्यायालय में याचिका दायरा की थी। इस पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना पुलिस ने सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 191, 192, 193, 203, 420 467, 468 471, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया। 

इससे पहले भी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा पर शासकीय जिला अस्पताल में डॉक्टर से अभद्र व्यवहार के मामलें में भी आरोप लगे थे और उसके बाद वे फरार हो गए थे। पुलिस ने उस समय उनकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम तक घोषित कर दिया था।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!