MP NEWS: थाने पर कब्जा, तिरंगा हटाकर कांग्रेस का झंडा लहराया @ Sagar Bharat Band

भोपाल। एक वीडियो वायरल हुआ है जो मध्यप्रदेश के सागर जिले का है। बताया जा रहा है कि यह कांग्रेस के भारत बंद के दिन का है। पुलिस थाना मकरोनिया पर कांग्रेसी नेताओं ने कब्जा कर लिया और थाने पर लगा राष्ट्रध्वज निकालकर वहां कांग्रेस का झंडा लगा दिया। 

बताया जा रहा है कि बंद के दौरान पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर मकरोनिया थाने ले गई थी। इसी दौरान कांग्रेसी नेताओं ने यह घटनाक्रम कर डाला। कार्यकर्ताओं ने थाने से तिरंगे झंडे को उतार कर कांग्रेस पार्टी का झंडा पहरा दिया। कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी के झंडे तले थाने में ही राष्ट्रगान भी गाया। 

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ है, जो पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े करता है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता थाने से तिरंगा उतारकर अपना झंडा लगा रहे थे, पुलिस क्या कर रही थी। क्या इस सारे घटनाक्रम में पुलिस भी कांग्रेस का समर्थन कर रही थी।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!