YOUTH CONGRESS के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज। JABALPUR NEWS

JABALPUR: युवक कांग्रेस के आह्वान पर भारत बचाओ-जेल भरो आंदोलन के तहत सिविक सेंटर में एक सभा का आयोजन कर गिरफ्तारियां दी गईं। भाजपा सरकार की नाकामियों व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गिरफ्तारी देने के लिए सिविक सेंटर से कार्यकर्ता निकले। पुलिस ने उन्हें घंटाघर के पास रोक लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठियां बरसाते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर केनन से पानी की बौछार कर उन्हें खदेड़ दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। 

सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग संविधान पर भरोसा नहीं रखते हैं। भाजपा और संघ के लोग आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं। सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव ने भी विचार व्यक्त किए।

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बढ़ती बेरोजगारी, बेलगाम कानून व्यवस्था को लेकर भारत बचाओ-जेल भरो आंदोलन कल जबलपुर से शुरू किया गया है। सिविक सेंटर से आंदोलन की शुरुआत हुई थी। आंदोलन की सभा के बाद सिविक सेंटर से जेल की ओर पैदल कूच किया। अलग-अलग तारीखों में ये आंदोलन पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाना है। कांग्रेस के इस आंदोलन को देखते हुए पूरे शहर में पुलिसबल तैनात किया गया है।  
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!