MP POLICE: एडिशनल SP एवं SDOP के नये पद-स्थापना आदेश जारी | TRANSFER LIST

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा के दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की नयी पद-स्थापना की है। श्री राम शरण प्रजापति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सतना को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय और श्री गौतम सोलंकी उप सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सतना पदस्थ किया गया है।

दो उप पुलिस अधीक्षक की नयी पद-स्थापना
एक अन्य आदेश में राज्य पुलिस सेवा के दो उप पुलिस अधीक्षक की भी नयी पद-स्थापना की गई है। श्री लज्जाशंकर मिश्रा एसडीओपी पथरिया जिला दमोह को उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय और श्री सुजीत सिंह भदौरिया उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय को एसडीओपी पथरिया जिला दमोह पदस्थ किया गया है।

बता दें कि इससे पहले पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में निरीक्षक कैलाश नारायण भारद्वाज, नर्मदा प्रसाद कीर, सुखदेव धुर्वे, संजय सोनी, भरत नोटिया, संजय एक्का, हेमंत सिंह, मुन्नालाल चौधरी और सूबेदार इंद्रपाल सिंह, मलखान सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। चुनाव आयोग के निेर्देश पर तीन साल या उससे ज्यादा समय से एक ही जगह पर तैनात अफसरों को हटाया जा रहा है। तबादला होने के बाद भी इन्होंने अपनी पोस्ट नहीं छोड़ी थी। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!