कमल शक्ति के दीप प्रज्वलन का चित्र अटलजी की श्रद्धांजलि से जोड़ना निंदनीय कृत्य: भाजपा | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। गत दिवस मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कमल शक्ति नामक कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के अवसर के जिस चित्र को अटल जी की श्रद्धांजलि कार्यक्रम का चित्र बता कर कुछ वेबसाइट और WhatsApp ग्रुप पर कुछ लोगों द्वारा प्रसारित किया जा रहा है।

यह घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस चित्र का उपयोग माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी की छवि को धूमिल करने के लिए किया जा रहा है। संबंधित संचार माध्यमों को पुनः यह स्पष्ट किया जाता है कि यह चित्र श्रद्धांजलि सभा का नहीं कमल शक्ति समागम के अवसर का है।

बता दें कि यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। निश्चित रूप से यह फोटो सीएम हाउस में मौजूद किसी भाजपाई ने ही केप्चर किया होगा और वायरल भी। कहा जा रहा है कि यह श्रद्धांजलि का दीप प्रज्जवलित किया गया था परंतु भाजपा ने स्पष्ट किया है कि यह शुभारंभ का दीप था। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!