घूंघट मामले में मंत्री ने कहा: मैने तो बड़े भाई के नाते हाथ रखा था | MP NEWS

भोपाल। भिंड में आयोजित हुए एक सरकारी समारोह में हितग्राही महिला का पल्लू हटाने के मामले में घिरे राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने सफाई पेश की है। उनका कहना है कि उन्होंने तो बड़े भाई के नाते महिला के सिर पर हाथ रखा था। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मंच पर आई एक हितग्राही महिला का प्रमाण पत्र देने से पहले मंत्री ने सबके सामने पल्लू हटाया। मंत्री की इस हरकत का समाज में विरोध देखा गया। सोशल मीडिया पर इसकी निंदा की गई। 

दूसरे दिन इस मामले में मंत्री लाल सिंह आर्य ने सफाई पेश की है। मंत्री का कहना है महिला के सर पर बड़े भाई के नाते हाथ रखा था, वो सभी महिलाओं में बहन और बेटी देखते हैं। ऐसी घटना करने से पहले मैं आत्महत्या करना पसंद करूंगा। उन्होंने कहा आरोप के बाद मेरा मन कल से छटपटा रहा है, हमारे संस्कार में यह नहीं है, इस तरह के कृत्य करन कांग्रेसियों के संस्कार में होगा। 

क्या हुआ था घटनाक्रम
रविवार को भिंड में स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया था। मंत्री लाल सिंह आर्य मुख्य अतिथि थे। यहां हितग्राहियों को प्रमाण पत्र बांटे जा रहे थे। हितग्राहियों में कुछ महिलाएं भी थीं। भिंड में सामाजिक परंपरा है कि महिलाएं सार्वजनिक स्थल पर सिर पर पल्लू लेकर चलतीं हैं। इस कार्यक्रम में भी ऐसा ही हो रहा था। विवादित घटनाक्रम से पहले भी कुछ महिलाएं घूंघट में ही प्रमाण पत्र लेने आईं थीं। मंत्री लाल सिंह आर्य ने इसी क्रम में आई एक महिला का घूंघट हटा दिया। मंत्री की इस हरकत से महिला असहज हो गई। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर मंत्री पर करारा हमला किया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!