अनजान BIKE सवार ने मासूम बच्चियों से की छेड़छाड़

NEWS ROOM
BHOPAL: पिपलानी थाना क्षेत्र की निजामुद्दीन कॉलोनी में घर से कुछ दूरी पर खेल रहीं 11 और 9 साल की दो मासूम बच्चियों से अनजान बाइक सवार ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपी की हरकतों को भांपते हुए बच्चियों उसका हाथ छुड़ाकर दौड़ लगाकर घर पहुंच गई। इधर परिजनों के पहुंचने के पहले ही आरोपी फरार हो गए, लेकिन वह कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। पिपलानी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अधेड़ आरोपी का सीसीटीवी फुटेज का फोटो जारी किया है, साथ फोन नंबर जारी कर सूचना देने का आग्रह किया है।

निजामुद्दीन कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोग शनिवार को पिपलानी थाने पहुंचे। टीआई पिपलानी राकेश श्रीवास्तव के अनुसार उन्होंने आरोप लगाए कि कॉलोनी में शनिवार शाम करीब पौने सात बजे उनकी 11 साल और 9 साल की बेटियां रोते हुए घर पहुंची। उन्होंने बताया कि वे घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी।

इसी दौरान हरे रंग की टी-शर्ट पहने एक अंकल बाइक पर अाए। उन्होंने हाथ से इशारा करते हुए पास बुलाया। वहां पहुंचने पर वे हाथ पकड़कर अपने पास खींचने लगे। वह कह रहे थे कि बाइक पर बैठोगी तो चाकलेट देंगे। उन्होंने जोर से हाथ पकड़ा और फिर बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगे। इससे घबराकर वे उसका हाथ छुड़ाकर घर आ गई। बच्चियों की बात सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं था। उसके बाद लोगों ने कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में उसी तरह का संदिग्ध नजर आया। हरे रंग की टीशर्ट पहने बाइक सवार लगभग 40 से 45 साल का दिखाई दिया। थाना पिपलानी क्षेत्र में नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का सीसीटीवी फुटेज, उक्त आरोपी ने थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की है, जिसकी पिपलानी पुलिस तलाश कर रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!