कमलनाथ को नोट के बदले मिली है प्रदेश अध्यक्ष की पोस्ट: प्रभात झा

जबलपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर एक और बड़ा हमला किया है। सतना में उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए टेंडर निकाला था और कमलनाथ ने कांग्रेस का टेंडर सबसे महंगे दाम में खरीदा। कमलनाथ पैसों से सक्षम है इसलिए वह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनने में कामयाब हुए। प्रभात झा के इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है। कमलनाथ को राजनीति करने वाला कारोबारी कहा जाता है। प्रभात झा के बयान के करीब 6 घंटे बाद, समाचार लिखे जाने तक कमलनाथ ने इस पर कोई आपत्ति नहीं उठाई है। 

कांग्रेसी ने खोला कमलनाथ का राज
चुनाव से पहले मीडिया समन्वयक बनाए गए प्रभात झा ने बीते दो दिन से कांग्रेस पर आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ये बात उन्हें बात रेवांचल के कांग्रेस के एक बड़े नेता ने बताई है। इसलिए अब कांग्रेस में अमीर लोग रहेंगे और बीजेपी में गरीब।'

शनिवार को भी लगाया था एक आरोप
इससे पहले शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रभात झा ने कहा था कि कमलनाथ को हम एक लोकसभा उपचुनाव में हरा चुके हैं और हमें अच्छे से पता है कि वे कैसे चुनाव जीतते हैं। जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका खुलासा अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में करूंगा। कुल मिलाकर केवल एक लाइन बोलकर प्रभात झा ने कमलनाथ के चुनाव प्रबंधन को संदिग्ध बता दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कमलनाथ ने इस पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का 
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए 
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !