किसानों को कर्ज माफी का तो सवाल ही नहीं उठता: शिवराज सरकार

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी को लेकर राहुल गांधी के बयान के बाद शिवराज सरकार ने कर्ज माफी पर सवाल उठाया है। एमपी सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि किसानों को जीरो परसेंट पर सहायता दी जा रही है, ऐसे में सरकार के लिए कर्ज माफी का सवाल ही नहीं उठता है। मंदसौर में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार बनते ही दस दिन में किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान कर दिया है। राहुल गांधी के इस ऐलान पर सरकार की तरफ से मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेस कांफ्रेंस की। सारंग ने कर्ज माफी पर कहा कि मध्यप्रदेश का किसान खुश है। सरकार किसानों की दीर्घ लाभ पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।

मप्र में किसानों पर कर्ज ही नहीं है: विश्वास सारंग

सारंग ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी का सवाल नहीं उठता। जीरो परसेंट पर किसानों को सहायता दी जा रही है। किसानों पर कर्ज नहीं है। विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में अभी भी परिपक्ता नहीं आई है, बिना स्टडी के राहुल गांधी ने माहौल खराब करने का काम किया। थ्री इडियट्स की तरह दूसरे का भाषण पढ़ दिया। मंत्री विश्वास सारंग ने कर्ज माफी पर कहा कि मध्यप्रदेश का किसान खुश है। सरकार किसानों की दीर्घ लाभ पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।

कांग्रेस ने फूड नहीं फ़्रॉड चेन बनाई: भाजपा 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने फूड नहीं फ़्रॉड चेन बनाई। सारंग ने कहा कि इस फ्रॉड चेन के राबर्ड वाड्रा सबसे बड़े किरदार हैं। विश्वास सारंग ने यह भी कहा कि राहुल गांधी लाशों पर राजनीति कर रहे हैं। राहुल गांधी मेड इन मंदसौर से पहले मेड इन अमेठी बनाएं। दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में हुए मुलताई गोलीकांड की बरसी कांग्रेस क्यों नहीं मनाती।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!