JABALPUR: जिंदा मजदूर को मिट्टी में दफन कर दिया

जबलपुर। यहां एक मैदान में सो रहे मजदूर को मिट्टी में दफन कर दिया गया। दिनभर की थकान के बाद वो सरकारी खुले मैदान में किनारे पर सो गया था। रात में नगरनिगम का डंपर आया और सो रहे मजदूर के ऊपर मिट्टी उड़ेल दी। इससे पहले कि मजदूर सहायता के लिए चीख पाता, डंपर की सारी मिट्टी उसके ऊपर थी और वो उसमें दब चुका था। सारी रात वो उसी मिट्टी में दबा रहा, बेहोश हो गया। सुबह कुत्ते बेहोश मजदूर का हाथ नौंचने लगे। वह तो शुक्र है इश्वर का कि मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को यह दिख गया और उन्होंने पुलिस बुला ली। 

नौदराब्रिज हनुमान मंदिर से लगा नगर निगम का खाली मैदान है। इस मैदान को पिछले कुछ महीनों से मिट्टी और मलबे से पूरा जा रहा है। रविवार की रात बालाघाट निवासी 24 वर्षीय विजय विश्वकर्मा इसी मैदान के कोने में सो रहा था। रात को एक डंपर वहां पहुंचा और उसने पूरी मिट्टी विजय के ऊपर खाली कर दी। विजय पूरी रात मिट्टी में दबा रहा। सुबह होते ही आसपास के कुत्तों ने मिट्टी के ढेर से एक हाथ निकला देखा तो उसे नोंचना शुरू कर दिया लेकिन वे ज्यादा नोंच-खसोट मचाते उससे पहले ही आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले कुत्तों को भगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी कि मिट्टी के नीचे लाश दबी है।

सूचना पाकर आरक्षक प्रमोद सोनी और आरक्षक राजेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों ने तत्काल कुछ मजदूरों को बुलाया और मिट्टी हटवाने का काम शुरू करवाया। जैसे ही मिट्टी पूरी हटी तो नीचे एक युवक दिखा जो बेहोशी की हालत में रहा। क्षेत्रीय लोगों ने जैसे ही युवक पर पानी के छींटे मारे वह होश में आ गया। इसके बाद बिना किसी पूछताछ के पुलिस ने उसे विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !