ड्राइवर भी मेरे सामने हस्तमैथुन करता था: महिला IAS अफसर ने बताया

Updesh Awasthee
नई दिल्ली/गाजियाबाद। हरियाणा में वरिष्ठ IAS अफसर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला IAS अफसर ने गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने ऊपर हुए सभी उत्पीड़न के बारे बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें ईमानदारी की सजा मिल रही है। सिर्फ अधिकारियों ने ही नहीं, बल्कि गाड़ी के ड्राइवरों ने भी उनके साथ गलत हरकतें की। जब वह गाड़ी में उन ड्राइवर के साथ जाती थी तो ड्राइवर हस्तमैथुन करते थे।

ईमानदारी के कारण सभी जगह हुआ उत्पीड़न
पीड़िता ने कहा कि वह सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई चाहती हैं। हाल ही में हुए उत्पीड़न के मामले में भी वो अब FIR दर्ज करने जा रही हैं। उनका कहना है कि वह ईमानदार थी, इसलिए उन्हें इस तरह की सजा का शिकार बनाया गया। जहां-जहां वह तैनात रही, वहां-वहां अधिकारियों ने उनका उत्पीड़न किया। वह उनके साथ गलत करना चाहते थे और बात नहीं मानने पर उनका यौन उत्पीड़न किया गया।

नौकरी नहीं करने दिया जा रहा
उनका आरोप है कि अधिकारी उन्हें गलत-गलत इशारे भी करते थे। सार्वजनिक जगहों पर भी परेशान किया जाता था। उन्हें नौकरी तक नहीं करने दिया जा रहा है।
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!