किसान सबसे बेईमान जात है, जूते मारना चाहिए: भाजपा नेता

Updesh Awasthee
उज्जैन। भाजपा के किसान नेता एवं किसान मोर्चा के जिला ग्रामीण के मंत्री हाकम सिंह आंजना का सनसनीखेज वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में वो एक इंटरव्यू दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों को जमकर गालियां दीं। यहां तक कहा कि किसान सबसे बेईमान जात है। किसान आंदोलन और मंदसौर में राहुल गांधी की सभा से पहले यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मोर्चा के अध्यक्ष रामसिंह जादौन ने मामले में मत्री आंजना के घर नोटिस भिजवाया है। यह भी बोले कि पार्टी व संगठन से मार्गदर्शन ले रहे हैं सिंह को निष्कासित करेंगे।

किसान सबसे बेईमान जात है: भाजपा नेता हाकम सिंह

अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने एक से दस जून तक आंदोलन करना प्रस्तावित किया है। इस आंदोलन को लेकर ही भाजपा किसान मोर्चा जिला ग्रामीण के मंत्री आंजना का यह वीडियाे है। वीडियो में उनसे सवाल किया गया कि किसानों को इतनी सुविधा दे रखी हैं, फिर भी आपकी मप्र की सरकार से किसान नाराज क्यों हैं। इस सवाल के जवाब की शुरुआत में ही आंजना ने किसानों को बेईमान की संज्ञा दे डाली। बाेले कि किसान सबसे बेईमान जात है। शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए वो किया जो आज तक किसी मुख्यमंत्री व सरकार ने नहीं किया, ना ही कोई करेगा।

चोरी कर रहे हैं किसान, जूते मारना चाहिए

आंजना यहीं नहीं रुके बोले कि लहसुन में 800 रुपए प्रति क्विंटल दे रहे हैं, चोरी कर रहे हैं किसान। जिसने लहसुन नहीं बोई उसने भी पंजीयन करवा लिया इस तरह से व्यापारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार हो रहा है। चने के 3500 से 3200 रुपए भी नहीं आते हैं। उन्हें 4500 रुपए में खरीद रहे हैं। यह कहते हुए आंजना ने किसानों को बदमाश-चोर करार देते हुए जूते मारने तक की बात कही। गालियां दी। अंत में यह बोले कि एक-एक तारीख, क्या कर लोगे एक तारीख को आप। हम सब शिवराज सिंह चौहान के साथ हैं। मैं भी किसान हूं। मैं शिवराज सिंह चौहान से पूरी तरह से संतुष्ट हूं। भावांतर योजना किसी ने चालू नहीं कि ये शिवराज सिंह चौहान ने चालू की। जय श्री महाकाल कहकर मोर्चा के मंत्री आंजना ने अपनी बात खत्म कर दी।
भोपाल समाचार हिंदी न्यूज का मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!