चौथी बार फिर शिवराज सरकार: TIMES NOW के ओपिनियन पोल की विश्वस्नीयता पर उठा सवाल | MP NEWS

भोपाल। हाल ही में प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान TIMES NOW का ओपिनियन पोल जारी हुआ है। ओपिनियन पोल में दावा किया गया है कि मध्यप्रदेश में भाजपा चौथी बार सरकार बनाने जा रही है। जनता का रुझान भाजपा की तरफ है और उनका सबसे पसंदीदा नेता शिवराज सिंह चौहान है। TIMES NOW के इस पोल पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल इसलिए क्योंकि भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने इस पोल के लाइव होने से पहले ही ट्वीटर पर लोगों से अपील कर दी थी कि वो इसे देखें। 

क्या नतीजे आए हैं TIMES NOW के ओपिनियन पोल में
TIMES NOW ने अपने पोल में मध्यप्रदेश में सत्ता विरोधी लहर को सिरे से खारिज कर दिया। TIMES NOW के विशेषज्ञों का दावा है कि यदि आज वोटिंग हो जाए तो मध्यप्रदेश में भाजपा को 153 सीटें मिलेंगी और वो फिर से सरकार बनाएगी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरएसएस और भाजपा द्वारा एक प्राइवेट ऐजेंसी के कराए सर्वे में भी भाजपा को इतनी सीटें नहीं मिल रहीं थीं। TIMES NOW ने भाजपा को मात्र 12 सीटों का नुक्सान बताया है जबकि आरएसएस ने 70 और प्राइवेट ऐजेंसी ने 80 सीटों का नुक्सान बताया था। 

पूरी कांग्रेस 17 प्रतिशत, शिवराज सिंह 61 प्रतिशत
इतना ही नहीं मध्यप्रदेश में सबसे लोकप्रिय चेहरे की तलाश के बाद TIMES NOW के विशेषज्ञों ने यह भी दावा किया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ तीनों को के कुलयोग से ज्यादा लोकप्रियता शिवराज सिंह चौहान की है। सर्वे के मुताबिक, 61 फीसदी लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया, जबकि 17 फीसदी ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य को पसंद बताया। अजय सिंह को 6, कमलनाथ को 5 और दिग्विजय सिंह को 4 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए पसंद किया।

विश्वस्नीयता पर क्यों उठा सवाल
भाजपा के मीडिया इंचार्ज लोकेंद्र पाराशर ने ओपिनियन पोल के लाइव होने से पहले ही इसे लेकर एक ट्वीट कर दिया था। उन्होंने लिखा था: 
मध्यप्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा चुनावी सर्वेक्षण। देखिये रात 10 बजे से Times Now पर। 
यह ट्वीट उन्होंने विशेष रूप से अमित शाह और सुहास भगत को टैग किया है। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या लोकेंद्र पाराशर को पहले से पता था कि TIMES NOW के ओपिनियन पोल में क्या नतीजे आने वाले हैं।  सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की बातें चल रहीं हैं। एक अन्य बात यह भी कि TIMES NOW के ट्वीटर अकाउंट में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर को बैनर बनाया गया है। 

हमारा भी कांफीडेंस है: पाराशर
भाजपा मीडिया इंचार्ज लोकेंद्र पाराशर कहते हैं कि TIMES NOW ने अपने ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी थी। हमारा भी कांफीडेंस है, हमें मालूम है, कोई भी सर्वे करा लो। नतीजे यही निकलकर आएंगे। इसलिए ट्वीटर पर वो पोस्ट की थी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !