REWA: गाय को बचाने कुएं में उतरे भाजपा नेता समेत 3 की मौत | MP NEWS

भोपाल। मप्र के रीवा जिले के रोसर गांव में शुक्रवार रात दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये लोग कुएं में गिरी गाय को निकालने के लिए नीचे उतरे थे, लेकिन कुएं में जहरीली गैस का रिवास होने से ये कुएं से बाहर नहीं निकल पाए। तीनों मृतक एक ही परिवार के थे। उत्पल द्विवेदी ने भोपाल समाचार को बताया कि रौसर गांव रीवा में एक कुआं में एक गाय गिरी। उसको निकालने के लिए आशुतोष मिश्र उर्फ दीपू कुआ में गये और कुआ में ही रह गये। उनको बचाने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष कमला बरगाही के पति कुशल सिंह कुआ में गये वो भी उसमे फंस गये। उनको बचाने उनका एकलौता लड़का योगी कुआँ मे गया वो भी वही काल के गाल मे समा गया। कमला जी की तो आज सारी दुनिया ही उजड़ गयी। आज उनके ऊपर दुखो का पहाड़ पड़ गया है।

जहरीली गैस के रिसाव से घुटा दम
मिली जानकारी अनुसार चोरहट थाना के रोसर गांव में कुएं में एक गाय गिर गई थी। गाय को निकालने के लिए एक युवक कुएं में उतरा, लेकिन वह कुएं से बाहर नहीं अाया। उसे आवाज लगाने के बाद भी जब उसने कोई रिप्लाय नहीं किया तो दो लोग फिर से कुएं में निकले। कुएं में उतरते ही युवक बेहोश पड़ा था, जब तक वे समझ पाते की कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है, वे भी चपेट में आ चुके थे। तीनों की दम घुटने से मौत हो गई। तीन लोगों की मौत की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

6 घंटे की मेहनत के बाद तीनों को बाहर निकाला
लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। जानकारी लगते ही कलेक्टर, एसपी और उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित बढ़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। जहरीली गैस की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने एहतियात बरतते हुए कुछ लोगों को नीचे उतारा और रेस्क्यू ऑपरेशन कर उन्हें बाहर निकाला। 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने अलसुबह तीनों शवों को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी अनुसार मृतक एक ही परिवार के हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!