MP में फिर बनेगी शिवराज सिंह सरकार: TIMES NOW का opinion poll

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में भले ही शिवराज सिंह विरोधी लहर चली हो लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। 15 साल की सत्ता के विरोध स्वरूप भाजपा को कुछ सीटों का नुक्सान जरूर होगा परंतु सरकार शिवराज की ही बनेगी। यह निष्कर्ष निकाला है टाइम्स नाउ ने अपने ओपिनियन पोल के बाद। टाइम्स नाउ के विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भाजपा को तो नुक्सान होगा परंतु कांग्रेस को कोई खास फायदा नहीं होगा। जबकि बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों को ज्यादा फायदा होगा। 

ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा 230 विधानसभा सीट में से 153 सीट जीत सकती है। जबकि फिलहाल भाजपा के पास 165 सीटें हैं अत: 12 सीटों का नुक्सान होगा। वहीं, कांग्रेस को इस बार 7 सीट का फायदा हो सकता है। वह इस बार 58 सीटे जीत सकती है। फिलहाल कांग्रेस के पास 51 सीटें हैं। बीएसपी मप्र में 04 सीटों पर है परंतु इस पोल के अनुसार अब 12 पर आ सकती है। इसी तरह निर्दलीय व अन्य पार्टियां जो फिलहाल 03 सीटों पर हैं 14 पर आ सकती है। 

15 मार्च से 20 अप्रैल तक हुआ सर्वे
टाइम्स नाउ का दावा है कि उसने यह सर्वे 15 मार्च से 20 अप्रैल तक किया। इसमें राज्य की सभी 230 सीट पर 42550 वोटरों से राय ली गई।

मायावती की पार्टी को भी मिल सकती है बढ़त
जहां सर्वे में भाजपा को 12 सीट का नुकसान दिख रहा हैं। वहीं, इस सर्वे में पिछले चुनाव में 4 सीट जीतने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 12 सीट मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, 14 सीट पर निर्दलीय उम्मीवारों के जीतने की संभावना है।

61 प्रतिशत लोगों ने शिवराज सिंह को पसंद किया
सर्वे के मुताबिक, 61 फीसदी लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया, जबकि 17 फीसदी ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य को पसंद बताया। अजय सिंह को 6, कमलनाथ को 5 और दिग्विजय सिंह को 4 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए पसंद किया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!