BHOPAL: गौशाला से गाय के मांस की तस्करी: कर्मचारी नेता की पत्नी पर FIR | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। स्वास्थ विभाग में कार्यरत कर्मचारी नेता सुरेन्द्र कौरव की पत्नी गायत्री कौरव की गौशाला में गाय की मांस और अवशेष मिलने के मामले में कटारा हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी गायत्री कौरव के खिलाफ 4, 9 गौवध अधिनियम व 429 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी राहुल लोधा ने बताया कि गौशाला में कुछ गायों के मांस व अवशेष मिले हैं। जांच के बाद गायत्री कौरव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच में अगर अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।

नगरनिगम में पेंशन घोटाला, मामला दर्ज
भोपाल। भोपाल नगर निगम में 14 साल पहले अपात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का जिन्न फिर से खुल गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद नगर निगम के सहायक आयुक्त पेंशन ने टीटी नगर थाने में अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में तत्कालीन नगर निगम अधीक्षक रामस्वरूप गोस्वामी और सहायक यंत्री अफजल अली को आरोपी बनाया गया है। गोस्वाती वर्ष 2004 में और अफजल अली 2006 में रिटायर्ड हो चुके हैं। 

टीटी नगर पुलिस के अनुसार सहायक आयुक्त पेंशन ने 26 मार्च को पत्र भेजकर एफआईआर को लिखा था। जांच में सामने आया कि उक्त दोनों आरोपियों ने वर्ष 2004 से पहले 277 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की पात्र सूची में नाम जोड़ दिया। इससे नगर निगम को करीब 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। जिन लोगों के नाम पेंशन के लिए तत्कालीन अतधिकारियों द्वारा जोड़े गए थे, वे अपात्र हैं। लंबी जांच और विभागीय कार्रवाई के बाद रामस्वरूप गोस्वामी और अफजल अली के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!