पेट्रोल भड़का, 5 साल में सबसे महंगा हुआ | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। एससी/एसटी एक्ट और एटीएम में कैश की किल्लत के साथ एक नया तनाव सामने आ गया है। पेट्रोल के दाम पिदले 55 महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 1 और डीजल में 4 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 74.08 तो मुंबई में यह करीब 82 रुपए मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दाम बढ़ने से तेल कीमतों में 16 अप्रैल से तेजी बनी हुई है। इसके अलावा पेट्रोल/डीजल पर मुनाफे के अलावा सरकार मोटा टैक्स भी वसूल रही है। जनता में अब सब्सिडी मुक्त पेट्रोल/डीजल को टैक्स मुक्त करने की मांग बढ़ रही है। 

पेट्रोल का मौजूदा भाव
शहर भाव (रु./लीटर)
दिल्ली 74.08 (55 महीने का उच्च स्तर)
कोलकाता 76.78 (3 महीने का उच्च स्तर)
मुंबई 81.93 (1 महीने का उच्च स्तर)
चेन्नई 76.85 (1 महीने का उच्च स्तर)

1 सितंबर 2013 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा थे
शहर भाव (रु./लीटर)
दिल्ली 74.10
कोलकाता 81.57
मुंबई 81.57
चेन्नई 77.48

कैसे तय होती हैं तेल की कीमतें?
फिलहाल पेट्रोल-डीजल के भाव हर रोज तय होते हैं। नई दरें सुबह 6 बजे से लागू हो जाती हैं। तेल मार्केटिंग कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दामों के मुताबिक देश में तेल के भाव तय करती हैं। पिछले साल जून से कीमतों में हर रोज बदलाव का फॉर्मूला अपनाया जा रहा है। इससे पहले हर महीने की पहली और 16 तारीख को कीमतें तय होती थीं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!