PRIYANKA GANDHI की राजनीति में एंट्री कब होगी, सोनिया गांधी ने बताया | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को लेकर काफी समय से चर्चाएं होती रहतीं हैं। उत्तरप्रदेश के कई क्षेत्रों से उन्हे चुनाव में उतारने की मांग भी होती है। लोग प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं लेकिन प्रियंका गांधी ने अब तक सबको निराश किया हुआ है। सोनिया गांधी ने पहली बार इस विषय में अपने विचार रखे हैं। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी को तय करना है कि वो राजनीति में कब आएंगी। 

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के 17वें संस्करण में पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुई। इस मौके पर सोनिया ने बेटी प्रियंका गांधी के राजनीति में आने और न आने पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखी। इंडिया टुडे समूह के चेयरमैन अरुण पुरी के सवालों का जवाब देते हुए सोनिया ने कहा कि प्रियंका गांधी को राजनीति में आने का फैसला खुद करना है।

सोनिया ने कहा कि प्रियंका गांधी के बच्चे किशोरावस्था में हैं। उनकी परीक्षाएं हैं। सोनिया गांधी के इस इशारे के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। पहला कि उन्होंने प्रियंका गांधी को राजनीति में आने की छूट दे दी है। दूसरा परीक्षाओं के बाद वो राजनीति में सक्रिय हो सकतीं हैं। यानि लोकसभा चुनाव 2019 में प्रियंका गांधी कांग्रेस की ओर से कम से कम स्टार प्रचारक तो जरूर होंगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!