PHOTO: भारत से लेकर पाकिस्तान तक: दुश्मनी को मारी गोली, जमकर खेली होली | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। देश भर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपने-अपने ढंग से होली सेलिब्रेट कर रहे हैं और लोगों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

इस दौरान अपने घरों से दूर रहकर देश की सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों ने भी जमकर एंजॉय किया। त्रिपुरा अगरतला स्थित कैंप में बीएसएफ के जवानों ने जमकर होली मनाई। 

इस दौरान जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और मिठाई खिलाई। इसके अलावा पंजाब के लुधियाना में भी आईटीबीपी के जवानों ने जमकर होली खेली।

पाकिस्तान में भी गुरुवार को धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। इस दौरान पाकिस्तान के कराची शहर में हिंदू कम्युनिटी के लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कराची में हिंदुओं ने होली फेस्टिवल का आयोजन किया। 

जिसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया। वहां के लोग बताते हैं होली का त्योहार मनाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल होते हैं। कुछ साल पहले तक पाकिस्तान में होली की छुट्टी नहीं होती थी, लेकिन अब वहां इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। 

बता दें कि पाकिस्तान में 2 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी है। इनमें हिंदुओं के अलावा ईसाई और दूसरे सम्प्रदाय के लोग भी हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदुओं की आबादी ज्यादा है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!