मध्य प्रदेश में 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदलने वाले हैं, आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट तैयार

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 14 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के 25 अधिकारियों के ट्रांसफर होने की संभावना है। इनमें से 20 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए जाएंगे। 8 जिलों के पुलिस अधीक्षक ऐसे हैं, जिनके रिजल्ट कम को पसंद नहीं आ रहे हैं। 6 जिलों के पुलिस अधीक्षकों की संगठन की तरफ से काफी शिकायत आई है और पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक के पद पर काम कर रहे हैं आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन हो चुके हैं। इस प्रकार 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले जाने की संभावना है। 

IPS Transfers in MP: List Ready, 19 District Police Chiefs Likely to Be Replaced

भोपाल के प्रतिष्ठित पत्रकार श्री सुधीर दिक्षित की एक रिपोर्ट के अनुसार शाजापुर, शिवपुरी, डिंडौरी, मंडला, छतरपुर, बुरहानपुर, निवाड़ी और नीमच के पुलिस अधीक्षकों को बदलने का मन बनाया जा चुका है। इसके अलावा दमोह, सिवनी, आगर मालवा, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर के पुलिस अधीक्षक भी बदलना है लेकिन अभी तक नए नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं। 

खंडवा के एसपी मनोज राय, एसपी रेल भोपाल राहुल लोढ़ा, एसपी रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद, एसपी भिंड असित यादव, एसपी धार मयंक अवस्थी, रीवा के एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, डीसीपी भोपाल विवेक सिंह, डीसीपी इंदौर कुमार प्रतीक और एसपी झाबुआ डॉ शिवदयाल का प्रमोशन हो चुका है इसलिए इन जिलों में भी पुलिस अधीक्षक बदले जाने हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!